[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से लिया गया इंटरमीडिएट परीक्षा

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से लिया गया इंटरमीडिएट परीक्षा

0
शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से लिया गया इंटरमीडिएट परीक्षा

लखीसराय. जिले के सभी 27 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त लिया गया. सभी परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक बोर्ड के गाइड लाइन पर परीक्षा ली गयी. जिले के पिपरिया छोड़कर सभी प्रखंड के मध्य एवं उच्च उच्चतर विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया. परीक्षा दो पालियों में ली गयी. प्रथम पाली में विज्ञान की एवं द्वितीय पाली में इकोनॉमिक्स एवं वाणिज्य विषय की परीक्षा ली गयी. सभी 27 केंद्रों पर 10 हजार 618 में 10 हजार 492 परीक्षार्थी शामिल हो सके. जबकि द्वितीय पाली में 395 में 362 परीक्षार्थी शामिल हो सके. परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में नौ बजे सुबह तक परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश कराया गया, जबकि द्वितीय पाली में अपराह्न एक बजकर 30 मिनट तक ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश कराया गया. प्रथम पाली में होने वाली परीक्षा में नौ बजे तक प्रवेश नहीं करने वाले परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश नहीं कराया गया. जिसके कारण कई परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित होना पड़ा. परीक्षा के दौरान डीएम मिथलेश मिश्र, एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, डीईओ यदुवंश राम एवं अन्य अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे. परीक्षा के दौरान एक भी छात्र-छात्रा को किसी भी आरोप में निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा को लेकर बड़हिया, हलसी, रामगढ़ चौक, सूर्यगढ़ा के अलावा लखीसराय शहर एवं विभिन्न गांव के हाई एवं मध्य विद्यालय में केंद्र होने के कारण गहमागहमी माहौल बना रहा.

——————————————————————————————————————

इंटर परीक्षा के पहले दिन बड़हिया में दिखा अनुशासन, 23 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

प्रतिनिधि, बड़हिया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा सोमवार से जिले में आरंभ हो गयी. बड़हिया नगर समेत प्रखंड क्षेत्र में बनाये गये छह परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन की परीक्षा शांत वातावरण में संपन्न करायी गयी. परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी तरह चाक-चौबंद रही. परीक्षा से पहले सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गयी. निर्धारित समय से पूर्व ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया, जिससे परीक्षा तय समय पर शुरू करायी जा सकी. किसी भी केंद्र से कदाचार या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली. पहले दिन परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गयी. पहली पाली में जीव विज्ञान और दर्शनशास्त्र विषय की परीक्षा ली गयी, जबकि दूसरी पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा संपन्न हुई. दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही. सुबह की पाली में श्री रामवतार सिंह उच्च विद्यालय में 232 नामांकित परीक्षार्थियों में से 228 उपस्थित पाये गये. उच्च विद्यालय बड़हिया में 246 में से 243, श्री रामजानकी कन्या उच्च विद्यालय में 334 में से 330, महिला कॉलेज बड़हिया में 663 में से 660, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गंगासराय में 263 में से 260 तथा उच्च विद्यालय जैतपुर में 410 में से 407 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. इस सत्र में कुल 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित दर्ज किये गये. वहीं दूसरी पाली के दौरान तीन परीक्षा केंद्रों-उच्च विद्यालय बड़हिया, महिला कॉलेज बड़हिया और उच्च विद्यालय जैतपुर में एक-एक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सका. इस प्रकार पहले दिन कुल 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. इसके साथ ही पुलिस बल और परीक्षा कर्मियों की मौजूदगी से केंद्रों पर पूरी तरह नियंत्रित और सुरक्षित माहौल बना रहा.

————————————————————————————————————————-

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel