[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय गोदाम निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का दिया निर्देश

गोदाम निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का दिया निर्देश

0
गोदाम निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का दिया निर्देश

-सूर्यपुरा में निर्माणाधीन 500 एमटी फैक्स गोदाम का निरीक्षण -निरीक्षण के दौरान सहकारिता समितियां के संयुक्त निबंधक ने कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश सूर्यगढ़ा. प्रखंड अंतर्गत सूर्यपुरा गांव में निर्माणाधीन 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले पैक्स गोदाम का गुरुवार को भागलपुर प्रमंडल के सहकारिता समितियां के संयुक्त निबंधक प्रभाकर कुमार ने निरीक्षण किया. उन्होंने गोदाम निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा अंतिम चरण में चल रहे कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान संयुक्त निबंधक ने पैक्स अध्यक्ष अमृत भाई पटेल को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने को कहा, ताकि किसानों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके. उन्होंने बताया कि अगले माह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित समृद्धि यात्रा के दौरान इस गोदाम का उद्घाटन कराये जाने का लक्ष्य है. प्रभाकर कुमार ने कहा कि यह गोदाम केवल भंडारण केंद्र नहीं, बल्कि किसानों की आर्थिक मजबूती का आधार बनेगा. सहकारिता विभाग फसल बुवाई से लेकर केसीसी ऋण, खाद-बीज उपलब्धता, फसल कटाई, सरकारी खरीद तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिलाने तक किसानों को निरंतर सहयोग कर रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि पैक्स गोदाम को मुख्यमंत्री हरित कृषि योजना, पैक्स कंप्यूटरीकरण एवं जन औषधि केंद्र जैसी योजनाओं से जोड़ा जायेगा. साथ ही बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत किसानों को किसी प्रकार का प्रीमियम नहीं देना होगा. फसल क्षति की स्थिति में मुआवजा राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में भेजी जायेगी. संयुक्त निबंधक ने किसानों से अपील किया कि वे बिहार राज्य फसल सहायता योजना पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करायें, ताकि प्राकृतिक आपदा या फसल क्षति की स्थिति में उन्हें समय पर सहायता मिल सके. इस अवसर पर सूर्यपुरा पैक्स अध्यक्ष अमृत भाई पटेल, टोरलपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मनोज यादव, पूर्व मुखिया कपुरी भाई पटेल सहित सहकारिता समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel