[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय कर्मियों से पोस्टल बैलेट प्रक्रिया की ली गयी जानकारी

कर्मियों से पोस्टल बैलेट प्रक्रिया की ली गयी जानकारी

0
कर्मियों से पोस्टल बैलेट प्रक्रिया की ली गयी जानकारी

लखीसराय. जिला के सामान्य प्रेक्षक सिद्धार्थ दास द्वारा बुधवार को रेहुआ रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थापित पोस्टल बैलेट फैसिलिटेशन सेंटर का निरीक्षण किया गया. इस अवसर पर उन्होंने वहां उपस्थित कर्मियों से पोस्टल बैलेट प्रक्रिया की प्रगति, व्यवस्थाओं तथा कर्मचारियों को दिये जा रहे सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक श्री दास ने कहा कि पोस्टल बैलट मतदान लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसके माध्यम से निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षा बलों को मतदान का अवसर प्रदान किया जाता है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा समय पर एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करायी जाय. उन्होंने पोस्टल बैलेट केंद्र पर लगाये गये मतदान बूथ, गोपनीयता सुनिश्चित करने हेतु की गई व्यवस्थाओं, मतपेटी की सुरक्षा, मतगणना की प्रक्रिया तथा रिकॉर्ड संधारण की विधियों का भी बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने उपस्थित मतदान कर्मियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाय. सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं, वृद्ध मतदाताओं एवं महिला कर्मियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाय, ताकि वे बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. इस अवसर पर अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel