[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी को गंभीरता से करें आत्मासात : डीएम

प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी को गंभीरता से करें आत्मासात : डीएम

0
प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी को गंभीरता से करें आत्मासात : डीएम

समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लखीसराय. डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण व मकानों की गणना से संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत होने वाले मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य को प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक जानकारी और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना था. जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जिसके आधार पर सरकार विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों का निर्माण करती है. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को गंभीरता से आत्मसात करें और आगामी जनगणना कार्य को पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न करायें. प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों को जनगणना 2027 के अंतर्गत किये जाने वाले मकान सूचीकरण, मकानों की गणना, आवश्यक प्रपत्रों के उपयोग, डेटा संकलन की प्रक्रिया तथा डिजिटल माध्यमों के उपयोग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही प्रशिक्षण के दौरान सीएमएमएस पोर्टल, एचएलबीसी वेब एप्लिकेशन तथा अन्य डिजिटल टूल्स के माध्यम से जनगणना कार्यों के संचालन के संबंध में भी व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गयी. प्रशिक्षक श्री राधेश्याम द्वारा बताया गया कि इस बार जनगणना की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का व्यापक उपयोग किया जायेगा. इसके लिए सभी कर्मियों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे तकनीकी प्रणाली को आसानी से समझ सकें और क्षेत्र में कार्य करते समय किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े. इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह- जिला जनगणना पदाधिकारी नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी रामविनोद प्रसाद यादव, डीईओ यदुवंश राम सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी, बीडीओ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel