नगर भवन में 13 जून को होगा ऐतिहासिक सेमिनार
लखीसराय के नगर भवन में 13 जून को 'ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2025' पर एक ऐतिहासिक सेमिनार होगा. इसमें पहली बार जिले के तीनों नगर परिषदों (बड़हिया, सूर्यगढ़ा और लखीसराय) के जनप्रतिनिधि और अधिकारी एक साथ शामिल होकर शहर की साफ-सफाई और राजस्व बढ़ाने पर चर्चा करेंगे.
By Rajeev Murarai Sinha Sinha |
June 12, 2026 5:37 PM
लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार
शहर के केआरके मैदान स्थित नगर भवन में 13 जून को एक ऐतिहासिक सेमिनार आयोजित किया जायेगा. इसमें पहली बार जिले के बड़हिया, सूर्यगढ़ा और लखीसराय नगर परिषद के सभी सभापति, उपसभापति, वार्ड पार्षद और अधिकारी एक साथ शामिल होंगे.लखीसराय नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि यह सेमिनार ””ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2025”” को लेकर आयोजित किया गया है.
इसमें तीनों नगर परिषदों के जनप्रतिनिधि और सफाई टीम के अधिकारी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर अपने विचार और सुझाव रखेंगे. कार्यपालक पदाधिकारी के अनुसार, इस सेमिनार के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को नया आयाम देने की तैयारी है. इससे नगर परिषदों के राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ आम शहरी नागरिकों को भी साफ-सफाई के क्षेत्र में सीधा लाभ मिलेगा....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:58 PM
July 6, 2026 2:50 PM
नक्सली योगेंद्र कोरा हिरासत में, रिकॉल आदेश दिखाने पर होगी रिहाई, संयुक्त अभियान में एसएसबी ने पकड़ा
July 6, 2026 1:34 PM
बदलाव की बयार: लखीसराय के 5 गांवों ने लिया मृत्युभोज के बहिष्कार का संकल्प, सामाजिक कुरीति पर प्रहार
July 6, 2026 12:08 PM
July 6, 2026 11:24 AM
July 6, 2026 9:16 AM
July 5, 2026 2:53 PM
July 5, 2026 2:37 PM
July 5, 2026 1:40 PM
July 5, 2026 11:38 AM
