[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय शिविर में 227 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच, दी गयी निशुल्क दवा

शिविर में 227 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच, दी गयी निशुल्क दवा

0
शिविर में 227 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच, दी गयी निशुल्क दवा

किरणपुर शिव मंदिर परिसर में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

मेदनीचौकी

सूर्यगढ़ा प्रखंड के किरणपुर पंचायत अंतर्गत किरणपुर गांव में सोमवार को शिव मंदिर परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया. शिविर में 227 महिला व पुरुष ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और निशुल्क दवाएं उपलब्ध करायी गयी. शिविर का आयोजन श्री सुधांशु जी शिक्षण संस्थान (क्रिएटिव एजुकेशन, भिड़हा मेदनीचौकी) की ओर से किया गया. शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ कुमार विजय सिन्हा, दंत चिकित्सक डॉ उदय शंकर, एमबीबीएस डॉ सामंत मनीष देव एवं डॉ विकास कुमार ने मरीजों की जांच कर उचित चिकित्सकीय सलाह दी. जबकि फॉर्मासिस्ट अरविंद कुमार सिंह ने दवाओं का वितरण किया. ग्रामीण क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से लोगों में उत्साह देखा गया.

समय पर जांच से गंभीर बीमारियों की रोकथाम

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अभियंता उमेश मंडल ने भाग लिया. उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा मिलती है, जिससे गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव हो पाती है. शिविर के संचालन में वृंद-भूषण एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका रही. दंत चिकित्सक डॉ उदय शंकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दांत और मसूड़ों की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. समय पर जांच और सही उपचार बेहद जरूरी है. लोग नियमित ब्रश करें, तंबाकू से दूर रहें तथा छह माह में एक बार दंत परीक्षण अवश्य करायें. वहीं आयोजक द्वारा बताया गया कि 22 फरवरी को फिर से शिविर लगाया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel