[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय धीरा पंचायत के मुखिया गोपाल कुमार को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

धीरा पंचायत के मुखिया गोपाल कुमार को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

0
धीरा पंचायत के मुखिया गोपाल कुमार को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

हलसी (लखीसराय) से केशव कुमार की रिपोर्ट :

लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड के लिए गर्व की एक बड़ी खबर सामने आई है. आगामी 3 जून को नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में धीरा पंचायत के मुखिया गोपाल कुमार को सम्मानित किया जाएगा. पंचायत राज विभाग द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से उन्हें इस गरिमामयी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है.

प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में होगा सम्मान :

इस राष्ट्रीय स्तर के समारोह में देश के प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय पंचायती राज मंत्री के शामिल होने की संभावना है. हलसी प्रखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर देश की राजधानी के सबसे प्रतिष्ठित मंच तक पहुंचना पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बन गया है.

उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला राष्ट्रीय गौरव :

धीरा पंचायत को यह सम्मान पंचायत स्तर पर किए गए उल्लेखनीय विकास कार्यों और प्रभावी प्रशासन के कारण मिल रहा है. पंचायत ने कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिनमें प्रमुख रूप से—बुनियादी ढांचे को मजबूत करना.

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना.

पंचायत को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाने के लिए मॉडल कार्य करना.

लोकतांत्रिक व्यवस्था और पारदर्शी प्रशासन को प्रभावी ढंग से लागू करना.

सरकारी मेहमान बनेंगे मुखिया :

इस ऐतिहासिक समारोह में भाग लेने के लिए मुखिया गोपाल कुमार की नई दिल्ली यात्रा तथा आवास की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है. उन्हें सरकारी अतिथि के रूप में समारोह में शामिल कराया जाएगा.

क्षेत्र में खुशी की लहर :

इस उपलब्धि के बाद पूरे हलसी प्रखंड में उत्साह और खुशी का माहौल है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और ग्रामीणों ने मुखिया गोपाल कुमार को बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात बताया है.ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया गोपाल कुमार के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि आज धीरा पंचायत और हलसी प्रखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है. यह सम्मान केवल धीरा पंचायत ही नहीं, बल्कि पूरे लखीसराय जिले और बिहार राज्य के लिए गर्व का विषय है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel