[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय लखीसराय में 5 लाख हस्ताक्षरों का लक्ष्य, गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज

लखीसराय में 5 लाख हस्ताक्षरों का लक्ष्य, गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज

0
लखीसराय में 5 लाख हस्ताक्षरों का लक्ष्य, गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट

Lakhisari News : लखीसराय के नया बाजार स्थित ऐतिहासिक बड़ी दुर्गा स्थान परिसर में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने और गौ संरक्षण को लेकर देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार राज्य प्रभारी साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में गौ भक्तों और सनातन धर्मावलंबियों ने भाग लिया.

गौ संरक्षण को लेकर व्यापक जनजागरण का आह्वान

बैठक को संबोधित करते हुए साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती ने गौ संरक्षण को समाज और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया. उन्होंने कहा कि देशभर में गौ सम्मान और संरक्षण को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है तथा अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.उन्होंने कहा कि धर्मसंसद में लिए गए संकल्प को अब जन आंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता है. इसके लिए गांव-गांव और शहर-शहर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा.

27 जुलाई को सभी जिलों में होगा प्रदर्शन

बैठक में जानकारी दी गई कि अभियान के तहत विभिन्न टीमों का गठन कर लोगों से हस्ताक्षर कराए जाएंगे. आगामी 27 जुलाई को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. इसके बाद राष्ट्रपति और केंद्र सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सौंपा जाएगा.अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि केवल लखीसराय जिले से 5 लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे पूरा करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा.

अभियान संचालन के लिए बनी जिला स्तरीय टीम

कार्यक्रम के दौरान अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं. मठ-मंदिर प्रचारक की जिम्मेदारी मनोज कुमार को दी गई, जबकि जिला गौ प्रचारक के रूप में संत शंकर जी महाराज को दायित्व सौंपा गया. इसके अलावा सोशल मीडिया, भजन-कीर्तन, शिक्षण, मातृ शक्ति, गौ सेवा और प्रचार-प्रसार से जुड़े विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई.

2009 के बाद फिर मिला बड़ा अवसर

मंच संचालन कर रहे कविंद्र कुमार ने कहा कि वर्ष 2009 में भी इसी प्रकार का बड़ा जन अभियान चलाया गया था. उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में एक बार फिर ऐसा अवसर मिला है, जब समाज को जागरूक कर व्यापक जनसमर्थन जुटाया जा सकता है.

सैकड़ों गौ भक्त रहे मौजूद

बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहनगर संघचालक विक्रम प्रसाद, धर्म जागरण प्रमुख विनोद, विभाग सेवा प्रमुख राजेश, जिला कार्यवाह नवीन कुमार सिंह, गौ सेवा प्रमुख जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त, सामाजिक कार्यकर्ता और सनातन धर्मावलंबी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में अभियान को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel