[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय होटल में चल रहे जुआ रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, नकद और ताश के पत्ते बरामद

होटल में चल रहे जुआ रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, नकद और ताश के पत्ते बरामद

0
होटल में चल रहे जुआ रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, नकद और ताश के पत्ते बरामद
थाना के बाहर लगी लोगों की भीड़

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट

Gambling Racket: लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति के शांति आवासीय होटल में संचालित जुआ रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया. मौके से 2,600 रुपये नकद और 10 गड्डी ताश बरामद किए गए हैं. जबकि होटल संचालक डब्लू साव और एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

कवैया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार को सूचना मिली थी कि शांति आवासीय होटल में लोगों को अधिक पैसा जीतने का लालच देकर जुआ खिलाया जा रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने होटल की ऊपरी मंजिल पर बने हॉल में छापेमारी की. पुलिस को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और कई लोग भागने लगे. हालांकि पुलिस ने सात आरोपियों को मौके से दबोच लिया.

नकद राशि और ताश की गड्डियां बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2,600 रुपये नकद और 10 गड्डी ताश बरामद किए. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे होटल संचालक के बुलावे पर यहां जुआ खेलने आते थे और जीतने के बाद उसे कमीशन देते थे. पुलिस के अनुसार फरार होते समय होटल संचालक डब्लू साव हिसाब-किताब का मुख्य रजिस्टर भी अपने साथ ले गया.

सात आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

Gambling Racket: पुलिस ने अमित कुमार, बुधन राम, मुरारी कुमार, अभिमन्यु कुमार, मनीष कुमार, राहुल कुमार तथा चंदन कुमार उर्फ मयंक कुमार को गिरफ्तार किया है. इनमें पांच आरोपी लखीसराय और दो आरोपी मुंगेर जिले के रहने वाले हैं.

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि होटल संचालक डब्लू साव और उसके सहयोगी लल्लू कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. दोनों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज

कवैया थाना में कांड संख्या 250/26 दर्ज किया गया है. सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. मामले की जांच का जिम्मा सब इंस्पेक्टर राजकुमार राम को सौंपा गया है.

ALSO READ: मुआवजा राशि नहीं मिलने पर किसानों का पीएनबी के बाहर प्रदर्शन, उचित भुगतान की उठाई मांग

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel