[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय चार गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

चार गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

0
चार गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Lakhisari News : लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने फरार चल रहे चार गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है. पुलिस की यह कार्रवाई मंगलवार और बुधवार के बीच रात में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान की गई.

खेमतरनी स्थान गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने मोहम्मदपुर पंचायत के खेमतरनी स्थान गांव में छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरदारी यादव, रणवीर यादव और ललन यादव के रूप में हुई है.पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 186/13 के मारपीट मामले में न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था.

बरतल्ला मोहल्ला से भी एक वारंटी गिरफ्तार

इसी अभियान के दौरान पुलिस ने सूर्यगढ़ा बाजार के बरतल्ला मोहल्ला में छापेमारी कर विक्की कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 76/13 में गैर जमानती वारंट जारी था.गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सूर्यगढ़ा थाना से लखीसराय कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया गया.

फरार वारंटियों पर जारी रहेगा अभियान

थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट वाले फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.उन्होंने कहा कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel