[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय Lakhisarai News : नक्सली सेक्शन कमांडर रही तालो दी उर्फ सोनम मरांडी गिरफ्तार

Lakhisarai News : नक्सली सेक्शन कमांडर रही तालो दी उर्फ सोनम मरांडी गिरफ्तार

0
Lakhisarai News : नक्सली सेक्शन कमांडर रही तालो दी उर्फ सोनम मरांडी गिरफ्तार

लखीसराय.

जिले के चानन थाना क्षेत्र के गोरदुआ गांव से पुलिस ने नक्सली सेक्शन कमांडर रही तालो दी उर्फ सोनम मरांडी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. तालो दी गोरदुआ निवासी खाड़ो मरांडी की पुत्री व जमुई जिला के डुमरा स्थान निवासी राकेश हेंब्रम की पत्नी है. तालो दी वर्ष 2019 से पूर्व काफी सक्रिय रूप से नक्सली संगठन में रही तथा 16 नक्सलियों के दस्ते की वह सेक्शन कमांडर थी. वह इंसास राइफल लेकर चला करती थी. बताया जा रहा है क्षेत्र के नक्सली कमांडर परवेज दा के दस्ते की वह सक्रिय सदस्य भी रही है. उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि बतायी जा रही है. तालो दी पर लखीसराय सहित मुंगेर व जमुई जिला के अलग-अलग थाना में दस मामले दर्ज हैं. इसमें हत्या, अपहरण, आर्म्स एक्ट, यूएपी एक्ट सहित नक्सल गतिविधि के मामले शामिल हैं.

एसडीपीओ शिवम कुमार ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार को शनिवार को गुप्त सूचना मिली. उसके आधार पर मेरे नेतृत्व में पीरी बाजार थानाध्यक्ष अशोक कुमार, चानन थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद एवं एसटीएफ के साथ संयुक्त छापेमारी टीम का गठन किया गया. चानन थाना अंतर्गत गोरधुआ गांव में छापेमारी की गयी. इसमें कई नक्सली कांडों की फरार वांछित नक्सली तालो दी उर्फ सोनम मरांडी को गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि तालो दी सेक्शन कमांडर के रूप में सक्रिय नेतृत्वकर्ता रही है. जो आईडी बनाने, लगाने एवं सभी प्रकार के हथियार चलाने तथा कल-पुर्जों के बारे में दक्षता रखती है. गिरफ्तार तालो दी ने पूछताछ के क्रम में पीरी बाजार थाना कांड संख्या 115/19 पुलिस नक्सली मुठभेड़ सहित अन्य कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की एवं अन्य कांडों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी पूछताछ के क्रम में दी. उसके आधार पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

लखीसराय, जमुई व मुंगेर जिले के थानों में दर्ज हैं मामले

एसडीपीओ ने बताया कि तालो दी पर कजरा थाना में कांड संख्या 61/18 व 31/18, जमुई जिला के बरहट थाना में कांड संख्या 110/18 व 26/18, पीरी बाजार थाना में कांड संख्या 115/18 व 133/18, चानन थाना में कांड संख्या 41/17 व 119/19, मुंगेर जिला के लड़ैया टांड़ थाना में कांड संख्या 74/21 तथा हवेली खड़गपुर थाना में कांड संख्या 88/18 के तहत मामला दर्ज है. इसमें हत्या, अपहरण, ट्रक जलाने सहित नक्सली वारदात, यूएपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है. छापेमारी अभियान में उपरोक्त पदाधिकारियों के साथ चानन थाना की पीएसआइ पूजा कुमारी, रीषू रानी, पीरी बाजार थाना के एसआई रोहित कुमार, महिला सिपाही खुशबू कुमारी, श्वेता कुमारी सहित विशेष कार्यबल व रिजर्व सशस्त्र बल शामिल थे.

शादी के बाद बनायी संगठन से दूरी

इधर, मिली जानकारी के अनुसार तालो दी 2019 में राकेश हेंब्रम से शादी करने के बाद नक्सली गतिविधि से दूरी बनाने लगी थी. राकेश से शादी के बाद वह क्षेत्र से बाहर रहने लगी थी. तालो दी को पांच वर्ष का एक पुत्र भी है. बीच-बीच में अपने गांव आने पर उसे नक्सली संगठन के लोग अपने साथ जोड़ने का प्रयास करते रहे थे. कुछ दिन पूर्व ही वह अपने गांव आयी थी. इसकी सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के क्रम में उसने पुलिस को कई अहम जानकारी भी दी है. इसके आधार पर पुलिस छापेमारी अभियान में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel