[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय मद्य निषेध विभाग ने पांच तस्कर व छह शराबी को किया गिरफ्तार

मद्य निषेध विभाग ने पांच तस्कर व छह शराबी को किया गिरफ्तार

0
मद्य निषेध विभाग ने पांच तस्कर व छह शराबी को किया गिरफ्तार

-भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर जब्त लखीसराय. जिले में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए मद्य निषेध थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम से शुक्रवार की सुबह तक विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान किऊल और लखीसराय थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों से पांच शराब तस्कर व शराब पीने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ बीयर भी बरामद की है. किऊल स्टेशन पर छापेमारी कर बेगूसराय जिले की रहने वाली मुन्नी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उसके पास से 17 लीटर बीयर बरामद की गयी. वहीं, किऊल पानी टंकी के पास से पुलिस ने तीन और शराब तस्करों को दबोचा. पकड़े गये तस्करों में सोनी देवी को 4.5 लीटर विदेशी शराब, ललिता देवी को 3.75 लीटर विदेशी शराब और अजीत कुमार को 3.75 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया हैं. इसके साथ ही नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार नया टोला में की गयी छापेमारी के दौरान योगेंद्र प्रसाद को 2.22 लीटर विदेशी शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया. इसके साथ ही आधा दर्जन शराबियों को भी गिरफ्तार किया गया है. जिसमें कवैया थाना क्षेत्र के संसार पोखर के समीप से हनुमान नगर निवासी चंदन मंडल उर्फ कुमार, टाउन थाना क्षेत्र के छोटी दरगाह के समीप से अशोक धाम निवासी संजीव कुमार, उत्पाद थाना बड़हिया के समीप से तहदिया निवासी मुकेश महतो, दुमका निवासी सगुन किस्कु, मुंगेर निवासी दिवाली मांझी और रामगढ़ चौक निवासी शनिलाल मुर्मू शामिल हैं. उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel