[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय बिजली चोरी को लेकर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बिजली चोरी को लेकर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

0
बिजली चोरी को लेकर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

हलसी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ठेकही गांव में विद्युत चोरी को लेकर विद्युत विभाग के कनीय विद्युत अभियंता प्रीतम कुमार बंटी के द्वारा विद्युत ऊर्जा की चोरी के विरोध चलाये जा रहे अभियान के तहत छापेमारी दल का गठन किया गया. जिसके बाद छापेमारी दल ने ठेकही गांव पहुंचकर पाया कि गोपाल यादव के पुत्र चादू यादव के द्वारा घरेलू कार्य में टोका लगाकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था. इसके उपरांत 16 हजार 872 रुपया का जुर्माना किया गया. वहीं ब्रह्मदेव यादव के पुत्र वकील यादव के द्वारा गैर घरेलू कार्य में टोका लगाकर बिजली उपयोग किया जा रहा था. जिसके ऊपर 56 हजार 348 रुपये का जुर्माना किया गया. वहीं बासुदेव यादव के पुत्र किशोरी यादव के द्वारा घरेलू कार्य में टोका लगाकर बिजली उपयोग किया जा रहा था. जिस पर 15 हजार 858 रुपये का जुर्माना किया गया. वहीं सरहुल यादव के पुत्र महेश यादव के द्वारा घरेलू कार्य में टोका लगाकर विद्युत प्रयोग किया जा रहा था. जिस पर 8 हजार 230 रुपये का जुर्माना किया गया. सोमर यादव के पुत्र सुनील यादव के द्वारा घरेलू कार्य में टोका लगाकर विद्युत प्रयोग किया जा रहा था. जिस पर 35 हजार 682 का जुर्माना किया गया. इस संबंध में विद्युत कनीय अभियंता प्रीतम कुमार बंटी ने जुर्माना के साथ-साथ हलसी थाना में सभी लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी करने एवं मीटर के व्यापार कर बिजली उपयोग करने का आरोप लगाते हुए संगीत धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के विरुद्ध आगे भी लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगी. वहीं हलसी थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि जेईई के आवेदन पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel