[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय मक्का व मोटे अनाज की उन्नत खेती का किसान लेंगे विशेष प्रशिक्षण

मक्का व मोटे अनाज की उन्नत खेती का किसान लेंगे विशेष प्रशिक्षण

0
मक्का व मोटे अनाज की उन्नत खेती का किसान लेंगे विशेष प्रशिक्षण

लखीसराय. कृषि विभाग से संबद्ध तकनीकी प्रसार के लिए उत्तरदायी स्वायत्त पंजीकृत संस्था कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा द्वारा मक्का एवं मोटे अनाज की खेती को लेकर किसानों को विशेष प्रशिक्षण दिलाये जाने की योजना तैयार की गयी है. आत्मा के प्रभारी निदेशक डीएओ सुबोध कुमार सुधांशु के अनुसार प्रधानमंत्री के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए पुरानी कृषि पद्धति को अपनाने एवं पारंपरिक धान गेहूं के खेती में बदलाव के उद्देश्य से आत्मा द्वारा मक्का एवं मोटे अनाज की खेती को लेकर किसानों को लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है. इसके लिए पिछले सप्ताह ही नुक्कड़ नाटक की टीम द्वारा किसानों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया है. इसी क्रम में 30-30 किसानों का चयन कर देशभर में प्रसिद्ध मक्का के रिसर्च सेंटर लुधियाना व मोटे अनाज के लिए चर्चित उत्तराखंड के अल्मोड़ा में किसानों को भेज कर प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है. इसके लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेज रिसर्च लुधियाना द्वारा 23 से 25 सितंबर तक तीन दिन का आवासीय प्रशिक्षण प्रबंधन की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है. जबकि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से संबद्ध विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा, काठगोदाम द्वारा 24 से 26 सितंबर तक का समय दिया गया है. लुधियाना में किसानों को मक्का की उन्नत खेती पर प्रशिक्षण दिया जायेगा. जबकि अल्मोड़ा में मोटे अनाज की खेती को लेकर प्रशिक्षण दिया जायेगा. डीएओ द्वारा किऊल स्टेशन प्रबंधक को पत्र लिखकर द्वितीय श्रेणी में आरक्षण की व्यवस्था किये जाने की मांग करने पर दोनों दल के किसानों के लिए ट्रेन से आने-जाने को लेकर द्वितीय श्रेणी में टिकट कंफर्म करा दिया गया है. राज्य के बाहर कृषक प्रशिक्षण योजना के तहत इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेज रिसर्च लुधियाना के लिए किसानों का 30 सदस्यीय दल सूर्यगढ़ा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अमित कुमार अंशु के नेतृत्व में 22 सितंबर को ट्रेन द्वारा आरक्षित व्यवस्था के साथ रवाना होगा. जबकि वापसी के लिए भी ट्रेन में आरक्षण करा दिया गया है. इसी तरह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से संबद्ध विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा, काठगोदाम (उत्तराखंड) में तीन दिनों का 24 से 26 सितंबर तक मोटे अनाज की खेती विषय पर प्रशिक्षण निर्धारित है. इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए कुल 30 कृषकों का दल सहायक तकनीकी प्रबंधक चानन अंकित कुमार के नेतृत्व में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है. आत्मा द्वारा ट्रेन से 22 सितंबर को इस टीम को लखीसराय/किऊल स्टेशन से काठगोदाम स्टेशन (अल्मोड़ा) उत्तराखंड जाने का एवं 27 सितंबर को वापस आने के लिए लखीसराय/ किऊल स्टेशन तक का द्वितीय श्रेणी स्लीपर में आरक्षण की व्यवस्था की गयी है. आत्मा के लेखा पदाधिकारी पंकज पांडेय के अनुसार बामेती के निदेशक के साथ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से संबद्ध विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा एवं मक्का रिसर्च सेंटर लुधियाना के निदेशक के बीच इकरारनामा के बाद इस योजना की तैयारी पूरी कर लिया गया है. जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र से छह व अन्य छह प्रखंड क्षेत्र से चार-चार ऐसे खेती से संबंधित किसानों का चयन इस विशेष प्रशिक्षण के लिए किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel