[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय कार्रवाई की मांग को ले किसानों का तीसरे दिन भी अनशन रहा जारी

कार्रवाई की मांग को ले किसानों का तीसरे दिन भी अनशन रहा जारी

0
कार्रवाई की मांग को ले किसानों का तीसरे दिन भी अनशन रहा जारी

लखीसराय. जिला समाहरणालय परिसर में स्थित धरना स्थल पर सोमवार से ही हलसी प्रखंड सिरखिंडी पैक्स क्षेत्र के किसानों द्वारा आमरण अनशन शुरू किया गया है. जो तीसरे दिन भी देर शाम तक जारी है. जबकि चेकअप को पहुंचे चिकित्सक द्वारा लगातार स्वास्थ्य में ह्रास होने की बात भी बताया गया है. अनशनकारी नौमा गांव के किसान पवन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता कमल किशोर के साथ धरना प्रदर्शन के बजाय आमरण अनशन कर रहे हैं. प्रथम दिन ही शाम में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा नाम अनुसार कार्रवाई का आश्वासन अनशन स्थल पर पहुंचकर दिया गया था. जबकि दूसरे दिन डिप्टी कलेक्टर द्वारा डीएम के दूत रूप में पहुंचकर इन्हें मनाने का प्रयास किया गया. पवन का कहना है कि सिरखिंडी पैक्स के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2023-24 में फर्जी दस्तावेज के आधार पर धान अधिप्राप्ति के मद में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में बड़ी धांधली व गवन को अंजाम दिया गया है. जिसमें पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक एवं फर्जी किसान की संलिप्तता है. मामले मे प्रशासनिक स्तर पर सत्यता प्रमाणित होने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी. जबकि लोक अदालत में भी ले जाने पर साक्ष्य की मांग करते हुए लंबित रखा जा रहा है. ऐसे मे आश्वासन पर अब विश्वास नहीं रहा है. उक्त पैक्स के सभी पदधारक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिखित निर्देश पर ही मामले का पटाक्षेप हो सकता है. इस संबंध में डीसीओ सुमन ने बताया कि इस मामले में पूर्व में विभाग द्वारा कार्रवाई भी हुई थी. अनुमंडल लोक शिकायत निवारण में मामला रहने के कारण जांच एवं कार्रवाई की जिम्मेदारी उसी कार्यालय पर छोड़ दी गयी है. अनशन स्थल पर सामाजिक कार्यकर्ता कमल किशोर भी मुस्तैदी से डटे हुए हैं.अन्य सहयोगियों में संजीत कुमार गुलशन कुमार सुबेलाल पासवान, लक्ष्मण महतो, विवेक कुमार, सतीश कुमार सिंह आदि का आना-जाना लगा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel