मकान सूचीकरण कार्य में बेहतर प्रदर्शन पर प्रगणकों को मिला सम्मान

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को अंगवस्त्र देकर किया उत्साहवर्धन

By Rajeev Murarai Sinha Sinha | May 13, 2026 7:08 PM

बड़हिया. भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले प्रगणकों को बुधवार को नगर परिषद सभागार में सम्मानित किया गया. नगर परिषद प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को अंगवस्त्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया. सम्मान समारोह में नगर सभापति डेजी कुमारी और नगर कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी ने प्रगणकों को सम्मानित करते हुए उनके समर्पण एवं कार्यशैली की प्रशंसा की. सम्मान प्राप्त करने वालों में विनय कुमार पासवान, रानी कुमारी, सुलेखा कुमारी, रजनीश कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रभाकर कुमार तथा अविनाश कुमार का नाम शामिल रहा. कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने अन्य प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को भी निर्धारित समयसीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया