[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय अस्पताल आने वाले लोगों को जांच व दवा आसानी से मिले: डीएम

अस्पताल आने वाले लोगों को जांच व दवा आसानी से मिले: डीएम

0
अस्पताल आने वाले लोगों को जांच व दवा आसानी से मिले: डीएम

सदर अस्पताल औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने कराया इलाज

मरीजों को बेहतर सेवा देने का निर्देश

लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार

डीएम शैलेंद्र कुमार गुरुवार को अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने सदर अस्पताल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण भी किया. डीएम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, वार्डों की व्यवस्था और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया. निरीक्षण के बाद उन्होंने स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया. जानकारी के अनुसार डीएम गले में संक्रमण की जांच और रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे. उनके साथ एडीएम नीरज कुमार और डीडीसी सुमित कुमार ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया.

मरीजों से लिया फीडबैक

निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की. इलाज, दवा वितरण, जांच सुविधा और डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर सीधे मरीजों से फीडबैक लिया. प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इलाज करा रहे लोगों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. अधिकतर मरीजों ने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर संतुष्टि जतायी.

डीएम ने दिया निर्देश: मरीजों को हो सहज इलाज

डीएम ने अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों को सहज, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता हो. उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को बिना परेशानी के समय पर इलाज, जांच और दवा मिलनी चाहिए. सभी स्वास्थ्य कर्मी संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्व निभायें. डीएम ने प्रबंधन को मरीजों की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने और व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी रखने को कहा. मौके पर सीएस डॉ जेपी सिंह, डीपीएम सुधांशु नारायण लाल, डीएस डॉ कुमार अमित, डॉ गोपाल कुमार, डॉ विकास झा, जीविका सफाई सुपरवाइजर नीरज कुमार, दीपक कुमार समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel