[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय आंधी-बारिश ने मचायी तबाही, बिजली के बिना अंधेरे में डूबा शहर

आंधी-बारिश ने मचायी तबाही, बिजली के बिना अंधेरे में डूबा शहर

0
आंधी-बारिश ने मचायी तबाही, बिजली के बिना अंधेरे में डूबा शहर

सोमवार की रात एवं मंगलवार के आधे दिन तक लोग तरसते रहे पानी के लिए

कई मिट्टी एवं झोपड़ी के घर दुकान उड़े, पेड़ पौधे भी जमीन से उखड़कर गिरा

आंधी तूफान में महायज्ञ का पंडाल भी उड़ा

लखीसराय. जिले में सोमवार की देर शाम आए आंधी तूफान ने पूरे शहर से गांव तक तबाही मचा दी. पूरी रात में बिजली के अभाव में लोग अंधेरे में रहने के लिए विवश रहे. मंगलवार को सुबह 10 बजे बिजली सप्लाइ दी गयी. इस दौरान लोगों को काफी परेशानी हुई. सुबह कार्यालय जाने वाले लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा. बताया जा रहा है कि 11 हजार वोल्ट की तार गिरने के कारण पूरी रात बिजली बाधित रही है. आंधी-बारिश से कई झोपड़ी का करकट व छप्पर उड़ गये. विद्यापीठ चौक स्थित कई दुकान आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त हो गये. कहीं पर पौधे भी उखड़ गये. आंधी पानी के कारण लोगों को काफी नुकसान सहना पड़ा. हालांकि आंधी पानी को लेकर मौसम विभाग के द्वारा पूर्व में ही चेतावनी दी गई थी. आंधी-पानी आने के बाद शात आठ बजे रात से ही बाजार में सन्नाटा पसर गया. ई-रिक्शा व आटो का भी परिचालन कम हो गया. आंधी तूफान के कारण शहर की सड़क पूरी तरह से सुनसान दिखाई दे रहा था. वहीं बिजली नहीं रहने के कारण शहर की सड़क पर सन्नाटा छाया रहा. वहीं दूसरी ओर शहर के नयी बाजार स्थित स्टेट बैंक गली के सामने सूर्य नारायण घाट पर आयोजित श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ को आंधी तूफान से काफी कोहराम मच गया. देर शाम पहले आंधी तूफान के कारण कई मंडप की छतरी उड़ गयी. वहीं आंधी तूफान के कारण खाने पीने के दुकान को नुकसान पहुंचा है. चाट, पकौड़े व मिठाई के दुकाने बरबाद हो गयी. लगातार डेढ़ घंटे तक बारिश होने के कारण कुछ लोग भीगते हुए घर पहुंचे. वहीं यज्ञ में दुकानदार, झूला आदि दुकानदारों को काफी घाटा सहना पड़ा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel