[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आए दो मजदूर, एक की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आए दो मजदूर, एक की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर

0
11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आए दो मजदूर, एक की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर
इलाजरत घायल

बड़हिया (लखीसराय) से शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट

Electric Shock: लखीसराय जिले के बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र में मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. निर्माणाधीन मकान की छत ढलाई से पहले सेंट्रिंग का कार्य कर रहे दो मजदूर 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गए. हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल रेफरल अस्पताल, बड़हिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक मजदूर को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया.

निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर निर्माणाधीन मकान की छत ढलाई से पहले सेंट्रिंग का काम कर रहे थे. इसी दौरान कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा लोहे का सामान ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गया. देखते ही देखते तेज करंट प्रवाहित हुआ और दोनों मजदूर उसकी चपेट में आ गए.

दोनों मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

हादसे में घायल मजदूरों की पहचान बड़हिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 26 निवासी सचिन कुमार और मो. जमशेद के रूप में हुई है. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

एक मजदूर को पीएमसीएच किया गया रेफर

Electric Shock: रेफरल अस्पताल, बड़हिया में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. जांच के बाद सचिन कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया. वहीं मो. जमशेद का इलाज रेफरल अस्पताल में जारी है.

घटना के बाद मचा अफरा-तफरी

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए. हादसे के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. चिकित्सकों के अनुसार एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरे की स्थिति में सुधार है और उसका इलाज जारी है.

ALSO READ: होटल में चल रहे जुआ रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, नकद और ताश के पत्ते बरामद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel