[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय बथान पर बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

बथान पर बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

0
बथान पर बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

बड़हिया के प्रतिनिधि के अनुसार

स्थानीय थाना क्षेत्र के आदर्श लक्ष्मीपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक बुजुर्ग का शव बथान पर मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान गांव निवासी 70 वर्षीय शंकर यादव के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही बड़हिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय भेज दिया.

जानकारी के अनुसार शंकर यादव बुधवार की रात अपने बथान पर सोने गये थे. गुरुवार सुबह परिजन जब वहां पहुंचे तो उन्हें मृत अवस्था में पाया. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में घटना की चर्चा फैल गयी. मृतक की पुत्री नीतू देवी एवं अन्य परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है.

परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक परिवार के साथ पुराने विवाद को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था. उनका कहना है कि कुछ दिन पूर्व दोनों पक्षों के बीच विवाद भी हुआ था और धमकी दी गयी थी. इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है.

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस स्थिति पर नजर बनाये हुए है और परिजनों द्वारा लगाये गये आरोपों की भी जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel