[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय मासिक परीक्षा से की जा रही है शैक्षिणक मूल्यांकन

मासिक परीक्षा से की जा रही है शैक्षिणक मूल्यांकन

0
मासिक परीक्षा से की जा रही है शैक्षिणक मूल्यांकन

लखीसराय. शिक्षा विभाग के चर्चित पूर्व अपर मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा जोड़े गये सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार को लेकर नये-नये अध्याय में एक मासिक परीक्षा भी शामिल है. प्राइवेट स्कूलों की तरह ही अब सरकारी विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक मूल्यांकन को लेकर प्रत्येक माह 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षा ली जा रही है. जुलाई माह में 22 से 29 जुलाई तक 12वीं की तो 22 से 24 जुलाई तक 9वीं से 10वीं वर्ग तक की मासिक परीक्षा का आयोजन करने का निर्देश जारी हुआ है. इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के नियंत्रक द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया है. 12वीं की परीक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ महाविद्यालय में भी इसी शेड्यूल के साथ आयोजित किया जायेगा. इसके लिए सारी विभागीय तैयारी सामग्री की उपलब्धता के साथ पूरी कर ली गयी है. पांच दिसंबर 2023 को जारी शिक्षा विभाग के अधिसूचना के अनुसार यह मासिक परीक्षा प्रत्येक माह आयोजित किया जा रहा है. परीक्षा के कार्यक्रम भी राज्य मुख्यालय द्वारा ही तय किया जाता है. डीईओ यदुवंश राम के अनुसार 19 जुलाई तक संबंधित प्रधान शिक्षकों को प्रश्न पत्र आदि गोपनीय सामग्री प्राप्त करने के साथ-साथ एक अगस्त तक परीक्षा के परिणाम भी कार्यालय में जमा करने का निर्देश जारी किया गया है. बताते चलें कि इन दिनों लखीसराय जिले में बीपीएससी द्वारा आयोजित अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा 10 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. यह परीक्षा 21 जुलाई को समाप्त हो जायेगा. इसके उपरांत 22 जुलाई से मासिक परीक्षा का आयोजन दो पाली में किया जायेगा. डेढ़-डेढ़ घंटे की यह परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली में 12:45 से 2:15 तक ली जायेगी. डीईओ द्वारा प्रत्येक माह के तरह इस परीक्षा से संबंधित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को जानकारी को लेकर सूचना पट पर परीक्षा प्रोग्राम के साथ सूचना अंकित करने का निर्देश जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel