[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय डिजिटल डेंटिस्ट्री सीडीई में डॉ उदय शंकर सम्मानित

डिजिटल डेंटिस्ट्री सीडीई में डॉ उदय शंकर सम्मानित

0
डिजिटल डेंटिस्ट्री सीडीई में डॉ उदय शंकर सम्मानित

सूर्यगढ़ा. इंडियन डेंटल एसोसिएशन एवं इंडियन सोसाइटी ऑफ डिजिटल एंड इंप्लांट डेंटिस्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में पटना के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित सतत दंत शिक्षा (सीडीई) कार्यक्रम में मुंगेर के राधा डेंटल केयर के चिकित्सक डॉ. उदय शंकर को सम्मानित किया गया. बरेली के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. दिनेश राय ने उन्हें अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. डॉ. उदय शंकर को यह सम्मान दंत चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर जागरूकता अभियान चलाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रदान किया गया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल तकनीक के इस दौर में ग्रामीण मरीजों तक बेहतर इलाज पहुंचाना अत्यंत सराहनीय पहल है. कार्यक्रम का मुख्य विषय आधुनिक दंत चिकित्सा में डिजिटल डेंटिस्ट्री की बढ़ती भूमिका रहा. इसमें बिहार के विभिन्न जिलों से सौ से अधिक दंत चिकित्सकों ने भाग लिया. विशेषज्ञों ने इंप्लांट डेंटिस्ट्री, डिजिटल स्कैनिंग एवं नयी उपचार पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा की. डॉ उदय शंकर को यह सम्मान मिलने पर शिक्षक संदेश पटेल, जिला परिषद सदस्य अमित सागर, सामाजिक कार्यकर्ता विमल कुमार वर्मा, वार्ड पार्षद अमृत भाई पटेल सहित कई बुद्धिजीवियों ने बधाई दी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel