[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपों का त्योहार दीपावली

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपों का त्योहार दीपावली

0
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपों का त्योहार दीपावली

दीपावली को लेकर लोगों ने मिठाइयां एवं अन्य लजीज व्यंजन का उठाया लुफ्त्र

लखीसराय. जिले में हर्षोल्लास के साथ दीप का पर्व दीपावली मनाया गया है. घर एवं दुकान में मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की. पर्व के मौके पर लोग मिठाइयां खरीदकर एक-दूसरे के घर पहुंचाकर उन्हें दीपावली का हार्दिक बधाई दी. वहीं कई दुकानों एवं घरों में विद्वान पंडित मंत्रोच्चारण के साथ भी पूजा-अर्चना की गयी. वहीं बच्चों द्वारा जमकर पटाखा छोड़ा गया. घर एवं दुकान, मकान समेत समाहरणालय विद्युत रोशनी से जगमगा रहा था. दीपावली को लेकर चारों ओर खुशी का लहर देखा गया. घर में पूजा पाठ के बाद लोगों ने लजीज भोजन एवं मिठाइयों का लुफ्त उठाया.

दीपों व रंग बिरंगी की रोशनी से जगमगाया इलाका, हर्षोल्लास मनी दीपावली सूर्यगढ़ा. ज्योति पर्व दीपावली सोमवार को प्रखंड के विभिन्न भागों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. शाम ढलते ही इलाका दीपों की रोशनी से जगमगा उठा. दीपावली के मौके पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी तथा घरों एवं दुकानों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा की गयी व व्यावसायिक प्रतिष्ठान में सालाना बही-खाता बदला गया. दीपावली को लेकर लोगों ने अपने घरों एवं दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया था. व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विधि पूर्वक प्रथम पूज्य देव गणेश व धन की देवी लक्ष्मी की पूजा किया गया तथा लड्डू प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया. कुछ जगहों लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां देकर दीपावली की खुशियां मनायी. सारी रात आकाश पटाखे की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता रहा. पटाखा के साथ आकाशदीप जलाया गया. केला के थंब, फूल आदि से घर-दूकान सजाया गया था.

महंगाई ने दीपावली पर असर डाला

महंगाई ने दीपावली को प्रभावित किया. प्रखंड क्षेत्र के लोग महंगाई के कारण आतिशबाजी से परहेज कर रहे थे. महंगा पटाखा लोगों की वजट में नहीं आ रहा था. स्वर्ण व्यवसायी विमल वर्मा ने बताया कि महंगाई के कारण पटाखा गरीब परिवारों की पहुंच से दूर रहा. पिछले वर्ष की तुलना में दीया, कैंडल आदि की रोशनी में भी कटौती देखा गया. इधर, प्रशासन के निर्देश को ताक पर रखकर बगैर लाइसेंसी दुकानों में धड़ल्ले से पटाखा की बिक्री हुई.

——————————————————————————————————————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel