बिहार सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए की गयी जिला टीम की घोषणा
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित बिहार सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर जिले की क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी
By Rajeev Murarai Sinha Sinha |
February 19, 2026 6:25 PM
लखीसराय बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित बिहार सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर जिले की क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी. जिस संबंध में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि टीम में रवि राजकुमार, रवि विनोद सिंह, सुशांत सिंह, सूर्या सुमन, आयुष रंजन, अमित सत्यम, उज्जवल पांडे, रविराज, गोपाल कुमार, प्रणय प्रसाद, शशि रंजन, अमन गोस्वामी, अनुकूल सिंह, अभिषेक कुमार, हिमांशु केसरी, भारत चिटोडिया, अंकित राज शामिल हैं. इस संबंध में सचिव गौतम कुमार ने कहा कि लखीसराय जिले का पहला मैच 21 फरवरी को जमुई के साथ भागलपुर के सैडिस कंपाउंड में खेला जायेगा. टीम मैनेजर के रूप में अमित कुमार टीम को लेकर जायेंगे. इस खेल को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखी जा रही है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:58 PM
July 6, 2026 2:50 PM
नक्सली योगेंद्र कोरा हिरासत में, रिकॉल आदेश दिखाने पर होगी रिहाई, संयुक्त अभियान में एसएसबी ने पकड़ा
July 6, 2026 1:34 PM
बदलाव की बयार: लखीसराय के 5 गांवों ने लिया मृत्युभोज के बहिष्कार का संकल्प, सामाजिक कुरीति पर प्रहार
July 6, 2026 12:08 PM
July 6, 2026 11:24 AM
July 6, 2026 9:16 AM
July 5, 2026 2:53 PM
July 5, 2026 2:37 PM
July 5, 2026 1:40 PM
July 5, 2026 11:38 AM
