मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर क्रियान्वयन की समीक्षात्मक बैठक डीडीसी कार्यालय कक्ष में मंगलवार को हुई.
By Rajeev Murarai Sinha Sinha |
February 10, 2026 9:58 PM
लखीसराय. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर क्रियान्वयन की समीक्षात्मक बैठक डीडीसी कार्यालय कक्ष में मंगलवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता डीडीसी सुमित कुमार ने की. बैठक में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के क्रियान्वयन करने पर चर्चा की गयी. साथ ही जीविका द्वारा मिले आदेश के अनुरूप मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दस हजार रुपये प्राप्त लाभार्थियों द्वारा राशि के उपयोग की जानकारी प्राप्त करना व शेष दो लाख रुपये की राशि को क्रमवार देने के लिए योजना पर चर्चा की गयी. मौके पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अनीता कुमारी, सहित जीविका के जिला स्तरीय प्रबंधक, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं नगर परिषद, लखीसराय तथा बड़हिया के अधिकारियों ने शिरकत की.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:58 PM
July 6, 2026 2:50 PM
नक्सली योगेंद्र कोरा हिरासत में, रिकॉल आदेश दिखाने पर होगी रिहाई, संयुक्त अभियान में एसएसबी ने पकड़ा
July 6, 2026 1:34 PM
बदलाव की बयार: लखीसराय के 5 गांवों ने लिया मृत्युभोज के बहिष्कार का संकल्प, सामाजिक कुरीति पर प्रहार
July 6, 2026 12:08 PM
July 6, 2026 11:24 AM
July 6, 2026 9:16 AM
July 5, 2026 2:53 PM
July 5, 2026 2:37 PM
July 5, 2026 1:40 PM
July 5, 2026 11:38 AM
