[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय रामोत्सव व हनुमान जन्मोत्सव मनाने पर हुई चर्चा

रामोत्सव व हनुमान जन्मोत्सव मनाने पर हुई चर्चा

0
रामोत्सव व हनुमान जन्मोत्सव मनाने पर हुई चर्चा

बैठक में रामोत्सव और हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का लिया संकल्प

लखीसराय

शहर के नया बाजार पचना रोड चौक स्थित महावीर घाट मंदिर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की एक संयुक्त जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता विहिप के जिला मंत्री बंटी कुमार ने की. बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन के लिए संगठनात्मक तैयारी व जिले के विभिन्न प्रखंड में रामोत्सव और हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया गया. इस दौरान बंटी कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंड और पंचायत में धार्मिक उत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. इसके तहत सूर्यगढ़ा प्रखंड के मंझीमा, चंपानगर, आरमा गांव व सूर्यगढ़ा नगर में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. लखीसराय प्रखंड के जोकमैला, हनुमान मंदिर गंगटा, जाखर, पथला एवं पतनेर गांव में भी रामोत्सव और हनुमान जन्मोत्सव मनाया जायेगा. लखीसराय नगर के शहीद द्वार, पथला घाट एवं किऊल पंचायत के घोसीकुंडी, वृंदावन और खगौर में भी कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा हलसी, बड़हिया, रामगढ़ चौक और पिपरिया में भी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. बैठक में आगामी माह आयोजित होने वाले बजरंग दल के प्रांत स्तरीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग पर भी चर्चा किया गया. यह प्रशिक्षण वर्ग नालंदा जिले के राजगीर में 30 मई से सात जून तक आयोजित होगा. इसमें जिले के प्रत्येक प्रखंड से कम से कम 10 कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित किया जायेगा. मौके विहिप जिला सह मंत्री विभीषण केवट, बजरंग दल जिला विद्यार्थी प्रमुख मनीष कुमार, प्रखंड सह संयोजक विजय वर्मा, टुनटुन साव, पंचायत मिलन केंद्र प्रमुख सुधाकर, प्रखंड संयोजक शंकर, सोनू कुमार, पंचायत संयोजक रोहित कुमार, गोलू कुमार एवं राज किशोर कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel