[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय पाली में आपदा प्लेटफॉर्म हुआ अतिक्रमण मुक्त, बाढ़ प्रभावित लोगों को मिलेगा लाभ

पाली में आपदा प्लेटफॉर्म हुआ अतिक्रमण मुक्त, बाढ़ प्रभावित लोगों को मिलेगा लाभ

0
पाली में आपदा प्लेटफॉर्म हुआ अतिक्रमण मुक्त, बाढ़ प्रभावित लोगों को मिलेगा लाभ

बड़हिया के प्रतिनधि के अनुसार

बाढ़ व आपदा की स्थिति में ग्रामीणों के उपयोग के लिए बनाये गये पाली पंचायत के आपदा प्लेटफॉर्म को प्रशासन ने रविवार को अतिक्रमणमुक्त करा दिया. पंचायत सरकार भवन के समीप स्थित इस प्लेटफॉर्म पर लंबे समय से अस्थायी कब्जा होने के कारण इसका उपयोग प्रभावित हो रहा था. जानकारी के अनुसार पाली पंचायत प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है.प्रत्येक वर्ष बाढ़ की आशंका को देखते हुए यहां आपदा प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया गया था, ताकि आपातकालीन स्थिति में प्रभावित परिवारों, उनके पशुओं तथा राहत कार्यों के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध हो सके, लेकिन समय के साथ कुछ लोगों द्वारा प्लेटफॉर्म पर झोपड़ियां बनाकर रहने और पशु बांधने के कारण इसकी उपयोगिता कम हो गयी थी. अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार प्रशासन को आवेदन दिये जा रहे थे. हाल में आयोजित सहयोग शिविर में भी इस मामले को प्रमुखता से उठाया गया था. इसके बाद अनुमंडल प्रशासन ने कार्रवाई का निर्णय लिया. अनुमंडलाधिकारी प्रभाकर कुमार के निर्देश पर चलाये गये अभियान में बीपीआरओ उपेंद्र कुमार और राजस्व पदाधिकारी जयकुमार को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया. प्रशासन द्वारा पहले ही तीन बार नोटिस जारी किये जा चुके थे, जिसके बाद अधिकांश लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया था. शेष बचे अतिक्रमण को रविवार को पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया. अभियान के दौरान बीडीओ प्रतीक कुमार, सीओ राकेश आनंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने के लिए आगे घेराबंदी अथवा चारदीवारी निर्माण की योजना पर विचार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण की समस्या उत्पन्न न हो. प्रशासन का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगा और इसका उपयोग केवल जनहित के कार्यों के लिए सुनिश्चित किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel