[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय ग्रामीणों ने विधायक से की अभयनाथ मंदिर में मूलभूत सुविधाओं की मांग

ग्रामीणों ने विधायक से की अभयनाथ मंदिर में मूलभूत सुविधाओं की मांग

0
ग्रामीणों ने विधायक से की अभयनाथ मंदिर में मूलभूत सुविधाओं की मांग

-विधायक रामानंद मंडल को सौंपा मांग पत्र

पीरी बाजार.

थाना क्षेत्र अंतर्गत कसबा पंचायत के मसूदन पहाड़ पर स्थित जय बाबा अभयनाथ स्थान आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में उपेक्षित है. प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह धार्मिक स्थल पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र तो है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण यहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. इस समस्या को लेकर कसवा पंचायत के मुखिया अमित कुमार और उपसरपंच विनय कुमार मिश्र के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल को मांग पत्र सौंपा और धार्मिक स्थल के जीर्णोद्धार की मांग की.

मांग पत्र में पहाड़ पर स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए सुगम और सुरक्षित रास्ते, सड़क या सीढ़ी का निर्माण. परिसर और रास्ते में प्रकाश व्यवस्था के लिए विद्युत आपूर्ति बहाल किये जाने, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो.

मुखिया अमित कुमार और उपसरपंच विनय कुमार मिश्र ने कहा कि जय बाबा अभयनाथ स्थान अपनी प्राकृतिक छटा और धार्मिक मान्यताओं के कारण विशेष महत्व रखता है. यदि इस स्थान का सौंदर्यीकरण कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाय, तो यह क्षेत्र बड़े धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सकता है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

मांग पत्र सौंपने वालों में कुमार गौरव, सोनू कुमार, चंदन कुमार, गुड्डू कुमार, रोहित कुमार, सुनील कुमार और मोतीलाल जी सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे. कसवा पंचायत की जनता ने विधायक से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel