[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय रामपुर को 111 रनों से पराजित कर फाइनल में पहुंचा शिवम एकादश

रामपुर को 111 रनों से पराजित कर फाइनल में पहुंचा शिवम एकादश

0
रामपुर को 111 रनों से पराजित कर फाइनल में पहुंचा शिवम एकादश

लखीसराय. वाईसीसी के तत्वावधान में स्थानीय केआरके मैदान में खेले जा रहे रोहित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को लखीसराय जिला की दोनों टीमें शिवम एकादश व रामपुर के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया. जिसमें शिवम एकादश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामपुर की टीम को 111 रनों से पराजित कर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवम एकादश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में अपने बल्लेबाज गोलू के 43 बॉल में 69, निक्कू के 22 बॉल में 50 तथा शेखर के 16 बॉल में 28 रनों की शानदारी बारी की बदौलत 221 रन बनाते हुए विपक्षी टीम के सामने जीत के लिए 222 रनों का विशाल लक्ष्य दिया. जिसके जवाब में उतरी रामपुर की टीम 18 ओवर में ही महज 110 रनों पर धराशायी हो गयी. रामपुर की ओर से सत्यम सिंह ने 31 बॉल खेलकर 29 रन, गोपाल कुमार ने 7 बॉल खेलकर 20 रन व सुमित ने 16 बॉल खेल कर सात रनों का उल्लेखनीय योगदान दिया. शिवम एकादश की ओर से सोनू सबौरा ने तीन, शेखर ने दो तथा सोनू ने दो विकेट लिया. बुधवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच बाढ़ व बेगूसराय के बीच खेला जायेगा. मंगलवार की मैच के दौरान अंपायर के रूप में मुकेश कुमार एवं पीटी अमन थे, जबकि स्कोरर सनोज मैक्सी व अंकूर, कमेंटेटर मनोज मेहता एवं राजकुमार प्रिंस थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel