[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय Bihar News: लखीसराय में स्कूल बस और बाइक की टक्कर, चक्के के नीचे दबने से युवक की मौत

Bihar News: लखीसराय में स्कूल बस और बाइक की टक्कर, चक्के के नीचे दबने से युवक की मौत

0
Bihar News: लखीसराय में स्कूल बस और बाइक की टक्कर, चक्के के नीचे दबने से युवक की मौत
लखीसराय सड़क हादसा

Bihar News: लखीसराय में स्कूल बस और एक बाइक में टक्कर हो गयी. जिससे बाइक सवार युवक बस के चक्के के नीचे चला गया और उसकी मौत मौके पर हो गयी. टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बाजार में मुख्य सड़क पर यह घटना शनिवार की सुबह हुई है. घटना की वजह से मुख्य सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गयी. पुलिस ने बस को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया.

स्कूल बस के चक्के के नीचे दबकर युवक की मौत

शहर के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बाजा स्थित मुख्य सड़क पर शनिवार की सुबह एक स्कूली बस के साथ बाइक की टक्कर हो गयी. जिसमें बस के पिछले चक्के से दबकर बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के ही पचेना गांव निवासी मेदो यादव के 45 वर्षीय पुत्र महाराणा प्रताप यादव उर्फ राणा यादव के रुप में की गयी.

ALSO READ: Photos: भागलपुर के बदहाल बहादुरपुर को स्मार्ट गांव बनाने का काम जोरों पर, आने वाले हैं सीएम नीतीश कुमार

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह मृतक राणा यादव बाइक से विद्यापीठ चौक की ओर जा रहा था, इसी दौरान पुरानी बाजार बड़ा महावीर स्थान के समीम सामने से आ रही एक स्कूल की बस के बगल से निकलने की कोशिश बाइक सवार करने लगा. इस दौरान सड़क किनारे एक युवक को बचाने के क्रम में असंतुलित होकर बस के साथ बाइक की टक्कर हो गया और बाइक सवार बस के पिछले चक्के के नीचे चला गया. बस के पिछले चक्के से उसका सिर कुचल जाने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

बोले थानाध्यक्ष

वहीं इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया की स्कूली बस के साथ टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हुई है. शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. बस क जब्त किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel