पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, तीन लोगों पर मारपीट करन का आरोप

जब अपने ही गांव के लोगों से जान का खतरा हो, तो सुरक्षा की उम्मीद कैसे रखी जा सकती है. बड़हिया के हिर्दनविघा वार्ड में एक पिता-पुत्र पर हुई जानलेवा मारपीट ने सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है

By Rajeev Murarai Sinha Sinha | June 1, 2026 5:27 PM

बड़हिया थाना क्षेत्र के हिर्दनविघा वार्ड संख्या-8 में रविवार की सुबह एक भयावह घटना सामने आई, जहां पिता-पुत्र सुदीप कुमार व गोविंद कुमार पर गांव के तीन लोगों ने जानलेवा हमला किया. घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है.

बड़हिया.

गोविंद कुमार ने बड़हिया थाना में संजय सिंह, अजीत सिंह और ललित सिंह के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आवेदन दिया है. आवेदन में बताया गया है कि रविवार सुबह पिता-पुत्र घर के बाहर काम कर रहे थे, तभी आरोपित वहां आए और गाली-गलौज शुरू कर दी. जब विरोध किया गया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया.

इस हमले में सुदीप कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आईं. शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप करने के बाद मामला शांत हुआ. पीड़ित परिवार अब सुरक्षा की असहज स्थिति में है और पुलिस से त्वरित तथा निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभारी थानाध्यक्ष ने पुष्टि की है कि जांच जारी है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।