[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय सीपीआई (एम) जनसमस्याओं को ले पांच को करेगा प्रदर्शन

सीपीआई (एम) जनसमस्याओं को ले पांच को करेगा प्रदर्शन

0
सीपीआई (एम) जनसमस्याओं को ले पांच को करेगा प्रदर्शन

लखीसराय. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की एक बैठक रविवार को योगेंद्र यादव की अध्यक्षता में महामाया रेस्ट हाउस में संपन्न हुई. जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय कुमार उपस्थित हुए. बैठक में फैसला लिया गया कि आने वाले पांच सितंबर को जन समस्याओं को लेकर जिला समाहरणालय पर हजारों की संख्या में प्रदर्शन करना है. बैठक में कहा गया कि बिजली बिल स्मार्ट मीटर लगने के कारण लगातार लोगों को ज्यादा से ज्यादा भेज दिया जाता है. उसके बाद मैनेज के नाम पर उससे रुपये की उगाही किया जाता है. नहीं तो बिजली काट दी जाती है तथा लखीसराय प्रखंड के सभी अंचलों में बिना पैसा लिए हुए ना तो दाखिल खारिज होता है अगर कोई इसके खिलाफ आवाज उठाता है तो उसका रजिस्टर टू फाड़ कर उसको लगा निर्धारण करने के लिए भेज दिया जाता है और उसे परेशान किया जाता है. जल जीवन हरियाली के नाम पर भूमिहीन परिवारों को उजारने का काम हो रहा है. जिसमें कि मुख्य रूप से दलित और महादलित परिवार से आते हैं. जो वर्षों से पोखर पर बसे हुए हैं. जबकि सरकार का घोषणा था कि पहले पांच डिसमिल जमीन दिया जायेगा बाद में बेदखल किया जायेगा, लेकिन सिर्फ बेदखल का काम हो रहा है. यह चुनाव में जो वादा किया गया था 94 लाख परिवारों को दो लाख रुपये दिया जायेगा, लेकिन यह भी एक खोखला नारा तक साबित हुआ. इसलिए सरकार से मांग करते हैं कि 94 लाख परिवारों को जल्द से जल्द दो लाख रुपया दिया जाय. सरकार बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ते देने की बात करती है, लेकिन अभी तक बेरोजगारों को कोई बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है. इसलिए बेरोजगार को 10 हजार रुपये प्रति महीना दिया जाय, नहीं तो रोजगार का प्रबंध किया जाय तथा वृद्धा एवं विधवा पेंशन को तीन हजार रुपये प्रतिमाह किया जाय. रसोईया को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाय. बैठक में मोती शाह, शंकर राम, अजीत कुमार यादव, मनोज मेहता, रौशन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel