[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय सड़क का काम अधूरा छोड़ ठेकेदार फरार, ग्रामीण आक्रोशित

सड़क का काम अधूरा छोड़ ठेकेदार फरार, ग्रामीण आक्रोशित

0
सड़क का काम अधूरा छोड़ ठेकेदार फरार, ग्रामीण आक्रोशित

पीरीबाजार

सरकारी तंत्र की सुस्ती व संवेदकों की मनमानी का एक बड़ा उदाहरण पीरीबाजार थाना क्षेत्र के चौरा राजपुर पंचायत में देखने को मिल रहा है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय लठिया से तुमनी तक की सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है. ग्रामीण कार्य विभाग की इस योजना को शुरू हुए एक साल (वर्ष 2025) बीत चुका है, लेकिन सड़क अब भी पूर्ण होने का इंतज़ार कर रही है.

सूचना पट्ट का खेल: पारदर्शिता से बचने की साजिश

स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि योजना स्थल पर कहीं भी सूचना पट्ट (योजना बोर्ड) नहीं लगाया गया है. नियमतः बोर्ड पर योजना की कुल राशि, कार्य शुरू होने की तिथि और पूर्ण होने की समय सीमा अंकित होनी चाहिए.

कहते हैं ग्रामीण

ठेकेदार जान-बूझकर बोर्ड नहीं लगाते ताकि लोग सवाल न उठा सकें. जब काम लगभग खत्म होने को होता है, तब बोर्ड टांग दिया जाता है ताकि कोई जवाबदेही तय न हो सके.

विभागीय उदासीनता व ग्रामीणों की परेशानी

सड़क का काम आधा-अधूरा छोड़कर ठेकेदार लंबे समय से फरार है. उखड़ी हुई सड़क और उड़ती धूल ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार ग्रामीण कार्य विभाग के आला अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन विभाग की कुंभकर्णी नींद नहीं खुली. विभाग की इस ””सुस्ती”” ने ठेकेदार के हौसले और बुलंद कर दिये हैं.

वहीं ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता सुधीर कुमार ने कहा कि जल्द ही बचे हुए सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel