किसानों के ईके वाईसी तथा फॉर्मर आईडी बनाने के लिए शिविर आज से

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभुकों का ईके वाईसी तथा फॉर्मर आईडी बनाना अनिवार्य हो गया है

By RAUSHAN BHAGAT | January 31, 2026 12:30 AM

किशनगंज

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभुकों का ईके वाईसी तथा फॉर्मर आईडी बनाना अनिवार्य हो गया है. इस हेतु पूर्व में सभी पंचायतों में दो-दो कैंप आयोजित की गई थी जिसमें जिले के कुल 130594 पीएम किसान लाभुकों में से 43232 लाभुकों का एफआर का कार्य हुआ है था. जिला कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार ने देते हुए बताया कि पीएम किसान योजना की आगामी किस्त फरवरी माह में निर्धारित है. इसके पूर्व सभी किसानों का ई केवाईसी तथा फॉर्मर आईडी अनिवार्य रूप से बनाना जरूरी है. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में फॉर्मर आईडी से किसान केसीसी के साथ सभी योजना का लाभ तथा आपदा के समय अपने फॉर्मर आईडी से लाभ ले सकते है. 31 जनवरी से छह फरवरी तक पुनः सभी पंचायतों के राजस्वग्राम में ईके वाईसी तथा फॉर्मर आईडी कैंप लगेगा जाएगा.