[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के माध्यम से 550 पद के लिए लगेगा कैंप

श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के माध्यम से 550 पद के लिए लगेगा कैंप

0
श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के माध्यम से 550 पद के लिए लगेगा कैंप

लखीसराय. श्रम संसाधन विभाग से जुड़े जिला नियोजनालय कार्यालय लखीसराय के देखरेख में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. जिला नियोजन पदाधिकारी जैनेंद्र कुमार से मिली जानकारी के अनुसार एसआईएस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड चकाई जमुई के माध्यम से लखीसराय जिला के बेरोजगारों हेतु 550 पदों पर नियुक्ति के लिए जिले भर के सभी प्रखंड मुख्यालय में दो दो दिन का रोजगार कैंप लगाने जा रहा है. जिला नियोजन पदाधिकारी के अनुसार जिले भर के सभी सात प्रखंडों में प्रखंड कौशल विकास केंद्र के पास अलग-अलग तिथि में कैंप का आयोजन किया जायेगा. इन रोजगार मेला के माध्यम से सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी एवं स्वान दस्ता में नियुक्ति का मौका दिया जायेगा. 10 जून सोमवार से इसकी शुरुआत लखीसराय प्रखंड कौशल विकास केंद्र से किया जाएगा. सुरक्षा जवान के 250 पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष के मैट्रिक पास या फेल युवक जिसकी लंबाई 167.5 सेमी हो उसको इसमें मौका दिया जायेगा. सुपरवाइजर के सौ पद के लिए 170 सेंटीमीटर इंटरमीडिएट पास 19 से 40 वर्ष को मौका दिया जायेगा, इसी तरह सुरक्षा अधिकारी के सौ पदों के लिए स्नातक 165 सेमी वालों को आमंत्रित किया गया है. जबकि स्वान दस्ता में 162 सेंमी, मैट्रिक पास 19 से 40 वर्ष बालों को मौका दिया जायेगा. सोमवार एवं मंगलवार को लखीसराय में कैंप मेला के उपरांत बड़हिया प्रखंड परिसर में बुधवार एवं गुरुवार 12 एवं 13 जून को, प्रखंड कौशल विकास केंद्र पिपरिया में 14 एवं 15 जून को, दो दिन के उपरांत प्रखंड कौशल विकास केंद्र हलसी में 18 एवं 19 जून को, प्रखंड कौशल विकास केंद्र चानन में 20 एवं 21 जून को फिर दो दिन के बाद रामगढ़ चौक प्रखंड कार्यालय परिसर में 24 एवं 25 को प्रखंड कौशल विकास केंद्र सूर्यगढ़ा में 26 एवं 27 जून को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद कुमार के माध्यम से इसका व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा है. जिला नियोजन कार्यालय के अनुसार नियुक्ति प्रक्रिया के पूर्व चयनित युवाओं को चकाई जमुई में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel