[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय लखीसराय में स्कूल जा रहे शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, राजनीतिक रंजिश की आशंका से मचा हड़कंप

लखीसराय में स्कूल जा रहे शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, राजनीतिक रंजिश की आशंका से मचा हड़कंप

0
लखीसराय में स्कूल जा रहे शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, राजनीतिक रंजिश की आशंका से मचा हड़कंप
सांकेतिक तस्वीर

पीरीबाजार से रविराज आनंद की रिपोर्ट.

Bihar Crime News: पीरी बाजार थाना क्षेत्र के प्लस-टू उच्च विद्यालय महेशपुर में राजनीति शास्त्र पढ़ाने वाले शिक्षक गौतम कुमार दास को शुक्रवार सुबह अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. शिक्षक अपने गृह जिला जमुई से बाइक से विद्यालय आ रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और शिक्षा जगत में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है.

स्कूल जाते वक्त हुआ हमला

जानकारी के अनुसार शिक्षक गौतम कुमार दास रोज की तरह शुक्रवार सुबह भी बाइक से विद्यालय के लिए निकले थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगते ही शिक्षक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी.

शिक्षा जगत में गुस्सा और चिंता

घटना की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार में चिंता और आक्रोश फैल गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद रंजना ने कहा कि गौतम कुमार बेहद शांत, सौम्य और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक हैं. उन्होंने बताया कि गौतम हमेशा समय पर विद्यालय आते थे और अपने कार्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहते थे. विद्यालय में उनका व्यवहार सभी के साथ अच्छा था और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था.

राजनीतिक रंजिश की आशंका

स्थानीय लोगों के बीच इस हमले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. बताया जा रहा है कि घायल शिक्षक की मां वर्तमान में पंचायत की मुखिया हैं. ऐसे में पंचायत राजनीति या पुराने विवाद को लेकर साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस अभी हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है.

Also Read: बिहार के लाल ने बनाया ऐसा प्लेटफॉर्म, जहां दिग्गज क्रिकेटर शेयर कर रहे हैं अपनी अनसुनी कहानियां, जानिए इसके बारे में

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel