[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय बड़हिया ने बेगूसराय को पराजित कर फाइनल में दर्ज की जीत

बड़हिया ने बेगूसराय को पराजित कर फाइनल में दर्ज की जीत

0
बड़हिया ने बेगूसराय को पराजित कर फाइनल में दर्ज की जीत

बालक-बालिकओं के कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन बड़हिया प्रखंड के जैतपुर गांव स्थित नवीन सिंह के दलान परिसर में आयोजित दो दिवसीय डे-नाइट ग्रीन सिंह स्मृति बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का गुरुवार रात शानदार समापन हुआ. फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को देर रात तक रोमांचित रखा. सीनियर बालक वर्ग के फाइनल में जैतपुर और दरभंगा की टीम आमने-सामने थीं. मुकाबला पूरी तरह जैतपुर के पक्ष में रहा. जैतपुर ने 57 अंक अर्जित किया, जबकि दरभंगा की टीम खाता भी नहीं खोल सकी. 48 अंकों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर जैतपुर ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली. वहीं जूनियर बालक वर्ग में बड़हिया और जैतपुर के बीच मुकाबला हुआ. बड़हिया की टीम ने 42 अंक हासिल कर 19 अंक पर सिमटी जैतपुर को 23 अंकों से पराजित करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया. बालिका वर्ग के फाइनल में बड़हिया ने बेगूसराय को 37-30 से हराकर सात अंकों के अंतर से जीत दर्ज की और चैंपियन बनी. मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और दोनों टीमों ने जोरदार खेल का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बीडीओ प्रतीक कुमार, थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रविरंजन कुमार, जिला कबड्डी संघ की संरक्षक प्रेम प्रिया कुमारी, उपाध्यक्ष कृष्णदेव यादव सहित कई गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया. मौके पर बीडीओ प्रतीक कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता सिर्फ अवसर और प्रोत्साहन की है. कार्यक्रम को थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह, धर्मवीर कुमार और रामनरेश शर्मा ने भी संबोधित किया. आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel