[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय चानन डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर नामांकन छह से 11 जून तक

चानन डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर नामांकन छह से 11 जून तक

0
चानन डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर नामांकन छह से 11 जून तक

चानन के प्रतिनिधि के अनुसार

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, चानन में स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम सत्र 2026-30 के बीए प्रथम सेमेस्टर में नामांकन प्रक्रिया छह जून से शुरू होकर 11 जून तक चलेगी. प्रथम मेधा सूची में चयनित अभ्यर्थी ही इस अवधि में नामांकन करा सकेंगे. प्रभारी प्राचार्य हिमांशु शेखर ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नामांकन से पहले अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल या विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर जारी प्रथम मेधा सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें. इसके बाद महाविद्यालय में उपस्थित होकर सभी दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

ये दस्तावेज लाना जरूरी :

नामांकन के समय अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र व मेधा सूची की छायाप्रति, मैट्रिक व इंटर के प्रवेश पत्र, अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति साथ लानी होगी. आरक्षित वर्ग के छात्रों को सक्षम पदाधिकारी द्वारा जारी जाति या कोटि प्रमाणपत्र, विद्यालय त्याग प्रमाण पत्र (सीएलसी) की मूल प्रति जमा करनी होगी. अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए माइग्रेशन प्रमाण पत्र अनिवार्य है.

ऑनलाइन जमा होगा शुल्क :

दस्तावेज सत्यापन के बाद अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर नामांकन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करेंगे. जिन छात्रों का नामांकन शुल्क शून्य है, उन्हें भी पोर्टल से रसीद डाउनलोड कर अपलोड करनी होगी. बिना रसीद अपलोड किए नामांकन मान्य नहीं होगा. महाविद्यालय प्रशासन ने चयनित सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि 11 जून का इंतजार न करें और समय रहते नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel