””के० बी० राइटर्स कलमकार सम्मान 2025”” से नवाजे गये शिक्षक गौतम कुमार कुशवाहा

लखीसराय स्थित फाउंडेशन ट्यूटोरियल भिड़हा अमरपुर में हिंदी विभाग के शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं. वे विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं,

By Rajeev Murarai Sinha Sinha | March 1, 2026 6:21 PM

मेदनीचौकी. जिले में शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे फाउंडेशन ट्यूटोरियल भिड़हा अमरपुर के शिक्षक गौतम कुमार कुशवाहा को केबी राइटर्स अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंच द्वारा ‘केबी राइटर्स कलमकार सम्मान 2025’ से 1 मार्च 2026 को सम्मनित गया है. फाउंडेशन टिटोरियल के डायरेक्टर आकाश कचमार ने बताया कि यह सम्मान उन्हें साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान एवं समाजोन्मुखी लेखन के लिए प्रदान किया गया है. डाइरेक्टर आकाश के अनुसार इस सम्मान के लिए देशभर से 400 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 51 श्रेष्ठ रचनाकारों का चयन किया गया है. गौतम कुमार कुशवाहा वर्तमान में लखीसराय स्थित फाउंडेशन ट्यूटोरियल भिड़हा अमरपुर में हिंदी विभाग के शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं. वे विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, बल्कि साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से उनमें नैतिक मूल्यों एवं सृजनात्मकता का भी विकास करते हैं. उनकी रचनाएं सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदनाएं तथा समकालीन विषयों पर केंद्रित रहती हैं. उनकी इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक आकाश कुमार एवं शिक्षक सन्नी कुमार, ललन कुमार, मोनू कुमार एवं आर्या दिवाकर तथा लखीसराय क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. ——————————————————————–