[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय धूमधाम से मनाया गया श्री श्री 1008 नवदुर्गा जी का वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया श्री श्री 1008 नवदुर्गा जी का वार्षिकोत्सव

0
धूमधाम से मनाया गया श्री श्री 1008 नवदुर्गा जी का वार्षिकोत्सव

विधि विधान से किया गया यज्ञ-हवन, आरती एवं कन्या पूजन देर शाम भजन संध्या जागरण का किया गया आयोजन लखीसराय शहर के नयी बाजार श्री संयुक्त समिति, बड़ी दुर्गा स्थान में बुधवार की देर शाम मां आदिशक्ति जगत जननी श्री श्री 1008 नवदुर्गा जी का वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम के आरंभ में वेदपाठी प्रकांड पंडितों द्वारा मां जगदंबा की पूजा-अर्चना के साथ की गयी. धर्मावलंबी यजमानों एवं समिति के सदस्यों के द्वारा मां का शास्त्रोचित विधि विधान से यज्ञ-हवन, आरती एवं कन्या पूजन किया गया. तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया. इसमें जिले के विभिन्न गणमान्य श्रद्धालुओं एवं अन्य पूजा समिति के लोगों ने मां का दर्शन व पूजा अर्चना की. बड़ी दुर्गा मां के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य पर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, एसडीओ प्रभाकर कुमार, नगर परिषद आयुक्त प्रभात रंजन, नगर परिषद अध्यक्ष अरविंद पासवान, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विकास कुमार एवं अन्य गणमान्य लोगों ने मंदिर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया. संध्या आरती के बाद मां के जागरण कार्यक्रम का उदघाटन अनुमंडलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. मां के जागरण कार्यक्रम में कलाकारों ने भक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुति से श्रद्धालु जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष अनिल कुमार नेताजी, चैंबर अध्यक्ष विकास कुमार, मंत्री मनोज कुमार, उमेश प्रसाद, केदार प्रसाद अशोक गुप्ता, अनिल भाई जी, जयशंकर प्रसाद, प्रकाश कुमार डब्लू, रूपेश कुमार, हेमंत कुमार संतोष कुमार, सचिन कुमार, रमेश कुमार, विनोद साव आदि ने अपनी अग्रणी भूमिका निभायी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel