[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय थाना से 50 मीटर दूरी पर दुकान में चोरी का प्रयास, शटर उखाड़ने की कोशिश

थाना से 50 मीटर दूरी पर दुकान में चोरी का प्रयास, शटर उखाड़ने की कोशिश

0
थाना से 50 मीटर दूरी पर दुकान में चोरी का प्रयास, शटर उखाड़ने की कोशिश

बड़हिया. स्थानीय थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित अति व्यस्त चौराहे पर सोमवार की देर रात एक दुकान में चोरी का प्रयास किया गया. अज्ञात चोरों ने चौराहे पर स्थित जनता जनरल स्टोर का शटर उखाड़ने की कोशिश की. हालांकि, पूर्ण रूप से चोरी की घटना सफल नहीं हो सकी, लेकिन शटर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. घटना की जानकारी मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को हुई. शटर टूटा देख आसपास के दुकानदार भी जुट गये और पुलिस को सूचना दी गयी. घटनास्थल थाना के बेहद करीब और 24 घंटे पुलिस तैनाती वाले क्षेत्र में होने के कारण लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जब थाना के पास ही ऐसी घटना हो सकती है तो अन्य इलाकों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है. व्यापारियों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने की मांग की है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला जा रहा है और अज्ञात चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. इस सबंध में दुकान संचालक अभय कुमार में थाने में आवेदन दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel