[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय सीएम के संभावित दौरा को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज

सीएम के संभावित दौरा को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज

0
सीएम के संभावित दौरा को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज

कजरा सोलर प्लांट का अधिकारियों ने लिया जायजा, दिये आवश्यक निर्देश

पीरीबाजार.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित कजरा दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड आ गया है. कजरा सोलर पावर प्लांट में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को जिले के आला अधिकारियों की टीम ने प्लांट परिसर का सघन निरीक्षण किया. वरिष्ठ अधिकारियों ने वहां की व्यवस्था परखी. निरीक्षण के दौरान एसडीओ प्रभाकर कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एडीएम नीरज कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर नीरज कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे. अधिकारियों ने प्लांट के तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था व हेलीपैड निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिय. स्थानीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति प्रशासनिक टीम के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी तैयारियों में सहयोग की बात कही. मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार और घोसैठ मुखिया अमरेश कुमार उर्फ आलोक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. स्थानीय प्रशासन का प्रयास है कि मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर किसी भी स्तर पर चूक न रहे. ऊर्जा क्षेत्र में क्रांति लायेगा कजरा प्लांट. गौरतलब है कि कजरा सोलर पावर प्लांट बिहार सरकार का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है. यह न केवल राज्य की बिजली जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि बैटरी स्टोरेज सिस्टम के कारण रात में भी निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में सक्षम होगा. मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान प्लांट के महत्वपूर्ण खंडों के उद्घाटन की संभावना जतायी जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel