[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय ”परिचालन दक्षता शील्ड” से अभयपुर रेलवे स्टेशन सम्मानित

”परिचालन दक्षता शील्ड” से अभयपुर रेलवे स्टेशन सम्मानित

0
”परिचालन दक्षता शील्ड” से अभयपुर रेलवे स्टेशन सम्मानित

पीरीबाजार. पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल अंतर्गत अभयपुर रेलवे स्टेशन को कार्यकुशलता और उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए ”परिचालन दक्षता शील्ड से सम्मानित किया गया. मालदा रेल मंडल के परिचालन विभाग ने यह सम्मान अभयपुर रेलवे स्टेशन को बेहतर रेल परिचालन, सुरक्षा मानकों के पालन और रिकॉर्ड के सटीक संधारण के लिए दिया गया है. सुरक्षित और समयबद्ध परिचालन में अव्वल अभयपुर स्टेशन ने ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन और परिचालन संबंधी तकनीकी पहलुओं में पूरे मंडल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन में परिचालन विभाग ने विभिन्न मानकों पर स्टेशन की जांच की, जिसमें अभयपुर स्टेशन हर पैमाने पर खरा उतरा. शील्ड प्राप्त करने के बाद स्टेशन परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखा गया. स्टेशन अधीक्षक और परिचालन टीम ने सामूहिक रूप से इस सफलता का श्रेय टीम वर्क और अनुशासन को दिया है. पूर्व जिला परिषद् सदस्य आशुतोष कुमार, स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य सह घोसैठ मुखिया अमरेश कुमार उर्फ आलोक कुमार, स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य सह लोसघानी पैक्स अध्यक्ष मुरारी कुमार और रेल यात्रियों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है, क्योंकि अभयपुर स्टेशन इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण लाइफ लाइन माना जाता है. मौके पर अभयपुर रेलवे स्टेशन प्रबंधक सतीश चंद्र शर्मा, सहायक स्टेशन प्रबंधक मृत्युंजय कुमार, दिलीप कुमार, निहाल जी, अमित कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel