किरणपुर गांव में किया गया सर्वेक्षण
उपक्षेत्रीय कार्यालय भागलपुर से आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के लिए अंकित कुमार सर्वेक्षण प्रगणक गुरुवार को सूर्यगढ़ा अंचल के किरणपुर गांव के वार्ड संख्या 10 व 11 में घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य किये
By Rajeev Murarai Sinha Sinha |
February 5, 2026 5:23 PM
मेदनीचौकी उपक्षेत्रीय कार्यालय भागलपुर से आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के लिए अंकित कुमार सर्वेक्षण प्रगणक गुरुवार को सूर्यगढ़ा अंचल के किरणपुर गांव के वार्ड संख्या 10 व 11 में घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य किये. प्रगणक ने बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय नियमित रूप से देश भर में रोजगार-बेरोजगारी सर्वेक्षण करता है. इस सर्वेक्षण की सफलता काफी हद तक सही जानकारी प्रदान करने में परिवारों की प्रतिक्रियाओं की गुणवत्ता पर निर्भर करती है. वहीं सहयोग और आवश्यक सहायता के बिना अपेक्षित विश्वसनीय डेटा प्राप्त करना संभव नहीं हो सकता है. इस सर्वेक्षण को ले किरणपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अनंत कुमार आनंद ने राष्ट्र हित के लिए आम जनता से सही जानकारी देकर सर्वेक्षण के लिए संपर्क करने वाले अधिकारियों को अपना सहयोग देने की अपील की.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:58 PM
July 6, 2026 2:50 PM
नक्सली योगेंद्र कोरा हिरासत में, रिकॉल आदेश दिखाने पर होगी रिहाई, संयुक्त अभियान में एसएसबी ने पकड़ा
July 6, 2026 1:34 PM
बदलाव की बयार: लखीसराय के 5 गांवों ने लिया मृत्युभोज के बहिष्कार का संकल्प, सामाजिक कुरीति पर प्रहार
July 6, 2026 12:08 PM
July 6, 2026 11:24 AM
July 6, 2026 9:16 AM
July 5, 2026 2:53 PM
July 5, 2026 2:37 PM
July 5, 2026 1:40 PM
July 5, 2026 11:38 AM
