पुलिस ने 45 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया
आरोपी ने उसे अपने सूने घर ले जाकर किया दुष्कर्म
सूर्यगढ़ा
प्रखंड के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के देवघरा गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी. बताया जा रहा है कि एक अधेड़ व्यक्ति ने आठ वर्षीय बच्ची को अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने मामले में देवघरा गांव के रहने वाले स्व. रतिकांत मिश्रा के पुत्र गोपाल मिश्रा को गिरफ्तार किया है. बच्ची का मेडिकल जांच कराया गया है. सूचना के बाद मेदनीचौकी के अलावे सूर्यगढ़ा एवं मानिकपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची. एफएसएल टीम द्वारा मामले की जानकारी ली गयी. वहीं एसडीपीओ शिवम कुमार भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली.