[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय नंदपुर गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नंदपुर गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

0
नंदपुर गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

घटना मंगलवार अपराह्न करीब एक बजे की है

बथान पर सो रहे युवक को अपराधियों ने उसके सिर में मारी गोली, घटनास्थल पर ही हुई मौत

घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच करती एफएसएल की टीम

सूर्यगढ़ा

स्थानीय पुलिस अंचल में लगातार दूसरे दिन अपराधियों की बंदूके गरजी. मंगलवार की अपराह्न करीब एक बजे अपराधियों ने बथान पर सोये 40 वर्षीय युवक छोटू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक नंदपुर गांव के रहने वाले रामाश्रय सिंह उर्फ हादो सिंह का नौकर था. गोली मृतक के सिर के पीछे बाये भाग में लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है. मामले को लेकर रामाश्रय सिंह उर्फ हादो सिंह ने बताया कि अपराधी उन्हें निशाना बनाने आये थे. संयोगवश बथान पर उनका नौकर सिर ढक कर सोया हुआ था. बथान के तकरीबन 40 गज दूर से उन्होंने देखा कि बथान पर तीन-चार अपराधी हथियार के साथ मौजूद थे. उन्होंने आवाज लगायी तो अपराधी बथान पर सोये उनके नौकर को उनका छोटा भाई समझकर सिर में गोली मार दी. अपराधियों ने तीन-चार गोली उन पर भी चलाया, लेकिन वे बच गये. रामाश्रय सिंह ने बताया कि गांव के ही एक अपराधी उनकी हत्या की नीयत से साथियों के साथ आये थे.

एफएलएल टीम जांच में जुटी

सूचना के बाद सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पहुंची, और सब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया. लखीसराय से एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया. एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है.

वर्चस्व को लेकर होती है लड़ाई

सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र का नंदपुर गांव एक ऐसा गांव है, जहां पिछले दो दशक से वर्चस्व को लेकर अपराधियों की बंदूके गरजती रही है. हाल के दिनों में इसमें थोड़ा विराम लगा था. लेकिन ताजा घटनाक्रम ने एक बार फिर आपसी गुटबाजी को हवा दे दिया है.

पिछले 30 घंटे में दूसरी हत्या

सूर्यगढ़ा पुलिस अंचल में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि पिछले 30 घंटे के अंदर अपराधियों ने गोली मारकर दो व्यक्ति की हत्या कर दी. सोमवार की सुबह 9 बजे किरणपुर गांव के समीप एनएच 80 पर अपराधियों ने पूर्व मुखिया पति शिक्षक कैलाश पोद्दार की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मंगलवार की अपराह्न एक बजे नंदपुर गांव में अपराधियों ने 40 वर्षीय छोटू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. इस पुलिस अंचल में अपराधी पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहे हैं. सोमवार को ही लखीसराय में नये पुलिस कप्तान ने योगदान दिया है. ऐसे में सूर्यगढ़ा पुलिस अंचल में अपराधियों की बढ़ती गतिविधि एक चिंता का विषय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel