[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लखीसराय. शहर के नया बाजार वार्ड संख्या 28 स्थित सोनिया पोखर मोहल्ले में बुधवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान रामदास गुप्ता के 35 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शादीशुदा दो बच्चे के पिता पिंटू ने अपने घर में ही पंखे की कड़ी के सहारे फंदा लगा लिया. परिजन ने रस्सी से उतार कर उन्हें देर रात ही सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार की सुबह कवैया थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. पुलिस ने मामले की छानबीन व कागजी कार्रवाई के साथ शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

मानसिक रूप से परेशान था पिंटू

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पिंटू मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. हालांकि परिजन आत्महत्या करने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं. इस संबंध में कवैया थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों को थाना में आवेदन देने की बात कही गयी है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. उन्होंने कहा कि यूडी केस दर्ज किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel