बंध्याकरण शिविर में 16 महिलाओं का सफल ऑपरेशन

बंध्याकरण शिविर में 16 महिलाओं का सफल ऑपरेशन

By Rajeev Murarai Sinha Sinha | March 10, 2026 5:58 PM

विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में हुआ ऑपरेशन, एक महिला की सिजेरियन डिलीवरी भी हुई

सूर्यगढ़ा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में मंगलवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में महिला सर्जन चिकित्सक डॉ सीमा भारती एवं सर्जन चिकित्सक नीतीश राज द्वारा 16 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण किया गया. स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने बताया कि सभी ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से किये गये व सभी लाभार्थी महिलाएं स्वस्थ हैं. शिविर के दौरान एक महिला की सिजेरियन डिलीवरी भी करायी गयी. ऑपरेशन के बाद महिलाओं को आवश्यक दवाइयां व चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया. शिविर के दौरान एनेस्थेटिक डॉ राजीव कुमार के अलावा एएनएम, आशा कार्यकर्ता और अस्पताल कर्मी मौजूद रहे.