सूर्यगढ़ा. थानाध्यक्ष भगवान राम के निर्देश पर एसआइ मोहम्मद आलम के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा बाजार में बेसिक स्कूल के समीप पुलिस द्वारा शनिवार को सूर्यगढ़ा थाना के समीप एनएच 80 पर सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वैध कागजात रखने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाया गया. जांच के क्रम में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी. अभियान के दौरान कुल 14,500 रुपये जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने बताया कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना व लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है. आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा.