[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय विश्व साइकिल दिवस : लखीसराय की 125 बेटियों ने सड़कों पर दिखाया दम

विश्व साइकिल दिवस : लखीसराय की 125 बेटियों ने सड़कों पर दिखाया दम

0
विश्व साइकिल दिवस : लखीसराय की 125 बेटियों ने सड़कों पर दिखाया दम

लखीसराय से राजीव मुरारी सिन्हा की रिपोर्ट

Lakhisari News : लखीसराय में रविवार को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर अस्मिता खेलो इंडिया अभियान के तहत जिला साइकिल एसोसिएशन द्वारा महिला रोड साइकिल रेस लीग का आयोजन किया गया. यह रेस बीएड कॉलेज मोड़ से एनएच-80 बाइपास मोड़ तक आयोजित हुई, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूल और कॉलेजों की 125 बालिकाओं ने हिस्सा लिया.

अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन ने हरी झंडी दिखाकर किया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष रामानुज सिंह, नगर उपसभापति शिवशंकर राम, एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. अमित कुमार, अध्यक्ष रंजीत कुमार और सचिव मनोरंजन कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य का संदेश

जिला साइकिल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना और महिला सशक्तिकरण को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि साइकिलिंग न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

रेस में बेटियों ने दिखाया दम

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया. जूनियर वर्ग में अवनी कुमारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि रेश्मा कुमारी को रजत और रिया कुमारी को कांस्य पदक मिला.

सब-जूनियर वर्ग में सोनी कुमारी ने स्वर्ण, सरस्वती कुमारी ने रजत और वंदनी कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया.

वहीं सीनियर वर्ग में शबनम कुमारी ने स्वर्ण, राखी कुमारी ने रजत और गरिमा कुमारी ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

विजेताओं को किया गया सम्मानित

समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. अतिथियों ने कहा कि खेलों में बेटियों की बढ़ती भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक संकेत है और इससे नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.

आगे भी जारी रहेंगे ऐसे आयोजन

आयोजन समिति ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को लगातार बढ़ावा दिया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं खेलों से जुड़कर अपने क्षेत्र में आगे बढ़ सकें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel